फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   big python on the bench in the bullion shop in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सराफा दुकान में बेंच पर लिपटा था सात फीट लंबा अजगर, जिसे देख व्यापारी के उड़े होश

Thu, 26 Oct 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

मैलानी में जिला सहकारी बैंक के पास सराफा व्यापारी सुरेंद्र सिंह गंगवार की दुकान है। दुकान में किसी समय विशालकाय अजगर घुस आया। उसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
big python on the bench in the bullion shop in Lakhimpur kheri
बेंच पर लिपटा अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे में जिला सहकारी बैंक के पास स्थित सराफ की दुकान में विशालकाय अजगर घुस गया। बुधवार दोपहर को व्यापारी की नजर अचानक उस पर पड़ी तो होश फाख्ता हो गए। अजगर बेंच पर लिपटा हुआ था। दुकान में अजगर होने से सराफा व्यापारी सहित मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। व्यापारी ने लोगों की मदद से किसी तरह अजगर को बोरी में बंद किया। इसके बाद उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया। 

विज्ञापन

मैलानी में खुटार रोड पर जिला सहकारी बैंक के पास सराफा व्यापारी सुरेंद्र सिंह गंगवार की दुकान है। दुकान में किसी समय सात फीट लंबा अजगर घुस गया। दोपहर तीन बजे दुकान में लगे शीशे पर व्यापारी की नजर पड़ी, तो उन्हें बेंच पर अजगर लिपटा दिखाई दिया। वहां अजगर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बोरी में बंद कर वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया। वनकर्मियों ने उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed