{"_id":"57813cf24f1c1bee067f9d02","slug":"betrkib-vehicles-jammed-everyday-sounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरकीब वाहनों से रोज लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरकीब वाहनों से रोज लगता है जाम
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतरकीब वाहनों से रोज लगता है जाम
जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें, लोगों को होती है परेशानी
रोडवेज बस अड्डे के पास खड़े होने वाले बेतरकीब वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हर पांच मिनट में लगने वाले बेतहाशा जाम से लोग परेशान रहते हैं, लेकिन रोडवेज महकमा और ट्रैफिक पुलिस इससे अंजान बना रहता है।
रोडवेज बस अड्डा शहर के बीचोंबीच अति व्यस्त लहरपुर मार्ग पर है। इस मार्ग पर काफी वाहन रहते है। मार्ग के किनारे खड़े होने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात तब बद से बदतर हो जाते हैं जब बस स्टैंड से निकलने वाली बसों के चालक मार्ग पर ही उन्हें खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। जिससे पल भर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। घंटों फंसे रहने के बाद ही जाम खुल पाता है, जबकि रोडवेज बस अड्डे पर ही पुलिस चौकी है और यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी रहती है, लेकिन पुलिस और रोडवेज के अधिकारी जान बूझकर अनजान बने हैं। इससे दिन भर लोगों को जाम के झाम में जूझना पड़ता है।