फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Barricading started in Collectorate for nomination

नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में शुरू हुई बेरिकेडिंग

Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Barricading started in Collectorate for nomination
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रत्याशियों के नामांकन 27 जनवरी से प्रारंभ होंगे। इसके लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में बेरिकेडिंग की शुरुआत हो गई है। विभिन्न अधिकारियों की कोर्ट में विधानसभावार काउंटर बनाए गए हैं। एक दिन पहले से इन्हीं काउंटरों से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आवागमन के लिए दो रास्ते हैं, जिनमें एक रास्ते मेन गेट से सिर्फ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को एंट्री के लिए आरक्षित रहेगा। दूसरे पीछे के रास्ते से अधिकारी-कर्मचारी समेत आम लोगों की आवाजाही होगी। सदर विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र एसडीएम कोर्ट लखीमपुर में जमा होगा। गोला विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र एडीएम कोर्ट में, मोहम्मदी विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र डीएम कोर्ट में, श्रीनगर विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अतिरिक्त एसडीएम कोर्ट में, निघासन विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र एआईजी कोर्ट में, पलिया विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वन बंदोबस्त अधिकारी कोर्ट में, कस्ता विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र एसओसी कोर्ट में, धौरहरा विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र उप संचालक चकबंदी कोर्ट में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed