{"_id":"a550204fcc4b4498626b2d1fdcc51c74","slug":"barish-kai-karan-band-nahi-hoga-dudhwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण बंद नहीं होगा दुधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण बंद नहीं होगा दुधवा
पलियाकलां/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो दिन से जारी बारिश के कारण दुधवा नेशनल पार्क बंद नहीं
विज्ञापन
होगा। पर्यटकों को बेहद खराब रास्ते छोड़कर हर पर्यटन क्षेत्र का दीदार
कराया जाएगा।
गौरतलब है कि दुधवा नेशनल पार्क के सभी रास्ते कच्चे हैं और ज्यादा बारिश से इन रास्तों पर कीचड़ और दलदल हो जाती है। इससे इन पर निकलना दूभर होता है। यहां इलाके में करीब दो दिनों से बारिश हो रही है लेकिन रविवार की रात से बारिश में तेजी आ गई थी। जिससे कयास लगाए जाने लगे थे कि दुधवा नेशनल पार्क कुछ दिनों के लिए बंद हो जाएगा, लेकिन पार्क अधिकारियों ने ऐसा कुछ किए जाने से इन्कार कर दिया है।
उनके मुताबिक पर्यटन रद्द नहीं किया जाएगा और जो रास्ते पानी से बेहद खराब होंगे उन्हें छोड़कर अन्य रास्तों से पर्यटकों को जंगल के दीदार कराए जाएंगे। पार्क अधिकारियों का कहना है कि पर्यटक जंगल भ्रमण करना चाहते हैं तो उन्हें जरूर भ्रमण कराया जाएगा।
डिप्टी डायरेक्टर दुधवा वीके सिंह के अनुसार पर्यटन रद्द करने का कोई भी इरादा नहीं है जो पर्यटक जंगल भ्रमण के लिए आए हैं और आ रहे हैं उन्हें जंगल भ्रमण कराया जाएगा। फिलहाल रास्तों में अभी कोई कमी नहीं आई है, अगर रास्ता खराब होगा तो दूसरे रास्तों से पर्यटक जंगल जाएंगे।