फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banks will be closed for four days

चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Fri, 11 Dec 2015 07:15 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 11 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for four days
पंचायत चुनाव की मतगणना में बैंकों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दिए जाने से चार दिन के लिए बैंक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

अब तक चुनाव में तमाम ड्यूटी कर चुके बैंक कर्मियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत कभी तीन दिन से अधिक बैंक बंद नहीं की जाएगी। पिछले माह से द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को बैंक बंदी का आदेश होने पर दिवाली में भी चार दिन बैंक बंद रहीं। बैंक कर्मी बताते हैं कि चुनाव या मतगणना में बैंक में एक या दो कर्मचारी छोड़ दिए जाते थे, जो एकल हस्ताक्षर से डेबिट और क्रेडिट वाउचर पास करता, कैशियर के माध्यम से लेनदेन होता रहा है, इससे बैंक का कामकाज भी प्रभावित नहीं होता था। इस बार मतगणना में कई विभाग के कर्मियों को छोड़कर बैंकों का पूरा स्टाफ ड्यूटी में लगा दिया गया है, जिससे 11 को प्रशिक्षण, 12 को पाक्षिक बंदी, 13  और 14 दिसंबर को मतगणना ड्यूटी के कारण चार दिन बैंक बंद हो रही हैं।

इलाहाबाद बैंक चार दिन बंद
ममरी। कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाने से बैंक में चार दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
प्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि समस्त बैंक कर्मियों की ड्यूटी मतगणना में लगने से बैंक शुक्रवार से सोमवार तक बंद रहेगा। मंगलवार से बैंकिंग कार्य सुचारु होगा। शुक्रवार को भी बैंक बंद रहने से तमाम खातेदार इधर उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed