{"_id":"616b20a03c75ae63d211ff6c","slug":"bankeganj-chc-behind-in-corona-vaccination-lakhimpur-news-bly4630456145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में बांकेगंज सीएचसी पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण में बांकेगंज सीएचसी पीछे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने आए लोगों की लगी लाइन।
71.6 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर नंबर एक पर है सीएचसी बेहजम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। मगर, जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। 71.6 प्रतिशत टीकाकरण कर बेहजम सीएचसी जहां टॉप पर है तो वहीं 34.2 प्रतिशता वैक्सीनेशन कर सीएचसी बांकेगंज सबसे फिसड्डी है।
कोविड-19 से जंग जीतने के लिए 16 जनवरी को जिले में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ। मगर, दस माह बीत जाने के बाद अभियान को ग्रामीण इलाकों में शत प्रतिशत सफलता नहीं मिली है। जबकि समय समय पर कमिश्नर से लेकर डीएम और सीएमओ तक टीकाकरण करने में तेजी लाने के लिए अधीक्षकों को निर्देशित करते रहे हैं। बावजूद इसके अब तक जिले भर में मात्र 58.8 प्रतिशत लोगों के ही पहली डोज लग सकी है। जबकि दूसरी डोज का प्रतिशत मात्र 8.7 है। सबसे ज्यादा स्थिति बिजुआ 49.1 और बांकेगंज सीएचसी 34.2 का है, जो अब तक 50 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।

कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज का प्रतिशत
शहरी क्षेत्र का टीकाकरण- 165 प्रतिशत
बेहजम- 71.6- नकहा- 68.1
- ईसानगर- 61.9
- धौरहरा- 59.9
- फरधान- 56.9
- फूलबेहड़- 56.3
- पसगवां- 55.6
- कुंभी- 54
- मितौली- 53.7
- निघासन- 52.6
- मोहम्मदी- 51.5
- पलिया- 50.3
- रमियाबेहड़- 50.1
- बिजुआ- 49.1
- बांकेगंज- 34.2
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। समय-समय पर महाअभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया जाता है। कुछ सीएचसी की स्थिति बेहद दयनीय है। इसके लिए अधीक्षकों को सचेत किया गया है। जल्द ही इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। - डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन