{"_id":"72ca12b628f45aed6add6937082392f1","slug":"ballot-to-bring-60-workers-were-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्र लाने के लिए 60 कर्मी दिल्ली गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र लाने के लिए 60 कर्मी दिल्ली गए
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी मतपत्र अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में 60 कर्मचारियों का दल दिल्ली रवाना हो गया है। दल के साथ चार ट्रक, एक बस और एक बुलेरो गई है, जिससे एक करोड़ पांच लाख मतपत्र लाए जाएंगे।
पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन के निर्देश पर चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। इस कड़ी में सबसे पहले बैैलेट पेपर (मतपत्र) की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से मतपत्र लाए जाएंगे, जिसके लिए चार ट्रक, एक बस और एक बुलेरो का इंतजाम एआरटीओ (प्रशासन) श्वेता वर्मा ने कराया है। बुधवार की सुबह प्रभारी मतपत्र अधिकारी अमर सिंह की अगुवाई में दल दिल्ली रवाना हुआ। यह दल मतपत्रों की चेकिंग और मिलान करने के बाद लाएगा। दल में कृषि विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। मतपत्रों को लाने के बाद उन्हें वरिष्ठ कोषाधिकारी की निगरानी में डबल लाक में रखा जाएगा।