फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Badminton: Gauri in junior singles and Usba-Kritika in doubles

बैडमिंटन : जूनियर एकल में गौरी एवं युगल में उसबा-कृतिका रहीं विजेता

Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Gauri in junior singles and Usba-Kritika in doubles
पुरस्कार के साथ विजेता टीम।
कुंवर खुशवक्त राय बालिका कॉलेज में आयुषी द स्माइल ने किया आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को आयुषी द स्माइल की ओर से आयोजित बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस टूर्नामेंट आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग एकल से सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की गौरी शुक्ला विजेता और कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की मुबस्सिश उपविजेता रहीं। वहीं जूनियर वर्ग की युगल में कुंवर खुशवक्तराय की उसबा खातून व कृतिका चौरसिया विजेता एवं सनातन धर्म बालिका विद्यालय की नंदिनी तिवारी एवं अपर्णा मिश्रा उपविजेता रहीं।
सीनियर एकल में कुंवर खुशवक्त राय की महक फातिमा विजेता एवं गुनगुन भल्ला उपविजेता रहीं, जबकि युगल में गुनगुन भल्ला एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल की अंजलि तोलानी उपविजेता रहीं। इसके अलावा सुपर सीनियर एकल में चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज की नगमा विजेता एवं भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज की अनुष्का मिश्रा उपविजेता रहीं, जबकि युगल में भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज की प्रगति भार्गव व अनुष्का मिश्रा विजेता एवं चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज की नगमा एवं अंजलि उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

उधर, टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में फरहा विजेता, समीक्षा शाक्य उपविजेता रहीं। सीनियर वर्ग में अर्शिया खातून विजेता एवं सौम्या जायसवाल उपविजेता रहीं, जबकि सुपर सीनियर में प्रिंसी गुप्ता विजेता एवं प्रगति भार्गव उपविजेता रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. रूबी मेहता ने जूनियर, सीनियर एवं सुपर सीनियर वर्ग की विजेता छात्राओं की हौसलाफजाई कर शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य भारती जायसवाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के 11 विद्यालय की छात्राओं की प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में राजेश गुप्ता, राजीव राय, वासिफ खान सहित प्रबंधक सत्यव्रत निगम, छाया गुप्ता, कुमकुम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed