{"_id":"6a15de61c2403cb59b0d48db","slug":"bada-mangal-was-filled-with-faith-service-and-devotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176069-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आस्था, सेवा और भक्ति से सराबोर रहा बड़ा मंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आस्था, सेवा और भक्ति से सराबोर रहा बड़ा मंगल
Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
पलिया की स्टेशन रोड पर चल रहा भंडारा। संवाद
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जिलेभर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बजरंगबली से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटों, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं शहर से गांव तक जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण के आयोजन किए गए।
शहर की डीसी रोड, कचहरी के पास, मेन रोड, बस स्टेशन रोड, अस्पताल रोड और सदर चौराहा समेत कई स्थानों पर व्यापारियों और समाजसेवियों ने भंडारे लगाए। श्रद्धालुओं को शरबत, पानी, पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, छोला-चावल और हलुआ-चना वितरित किया गया।
कचहरी गेट पर नैतिक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रुचि अग्रवाल और आयुष अग्रवाल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट के पीछे पुलिस कार्यालय में गौतेंद्र कुमार दीक्षित, अमन श्रीवास्तव, अंकित और सुधाकर समेत अन्य लोगों ने पूड़ी-सब्जी का वितरण कराया। रोडवेज परिसर में एआरएम गीता सिंह, नगर पालिका और व्यापारियों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
बांकेगंज में ब्लॉक परिसर में पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। आरती के बाद बजरंगबली को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। बीडीओ आरके अहिरवार मुख्य यजमान रहे। राजेश गुप्ता, सीपी वर्मा, योगेश वर्मा, अभिषेक कश्यप, हरिराम राना, अशोक राना, राकेश भार्गव और त्रिभुवन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्य बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी और शुभम वर्मा ने पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया।
ग्राम पंचायत नकारा में राहगीरों के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुपम सिंह उर्फ दीपू समेत क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं ने इसमें सहयोग किया।
पलियाकलां में संपूर्णानगर मार्ग स्थित मां वैष्णो किराना स्टोर पर व्यापारी और समाजसेवी राकेश गर्ग पप्पी गोकुल धाम वाले की अगुवाई में भंडारा हुआ। अग्रसेन पार्क में पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी और पालिका स्टाफ के सहयोग से भी प्रसाद वितरण किया गया। दुधवा मुख्यालय गेट पर डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा। पलिया तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने ठंडे शरबत के प्याऊ की व्यवस्था की।
संपूर्णानगर के खजुरिया और मुरारखेड़ा में राहगीरों के लिए स्टॉल लगाकर शीतल शरबत, चना और प्रसाद वितरित किया गया। श्री दुर्गा मंदिर पर ‘श्री बालाजी सुंदर मंडल’ और मिल मार्ग पर मनोज व रामू गुप्ता ने चना-शरबत बांटा। मुरारखेड़ा में सेंगर परिवार और ग्रामीणों ने राहगीरों को शरबत पिलाया।
गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। विधायक अमन गिरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वैश्य समाज संगठन और एवन हेल्थ केयर फाउंडेशन के लोगों ने भी भंडारा कराया।
अमीरनगर के रेहरिया स्थित भैरव बाबा मंदिर पर भंडारा हुआ। गोला-मोहम्मदी हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को शरबत और पूड़ी-सब्जी वितरित की गई। इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह, गोपाल गुप्ता, राहुल राठौर, मनोज सिंह, संजू सिंह, अरविंद कुमार सक्सेना और नवनीत कुमार मौजूद रहे।
धौरहरा में कोतवाली परिसर में सीओ शमशेर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह और पुलिस स्टाफ ने कढ़ी-चावल व हलुवा का भंडारा कराया। वहीं रामबाटिका धाम में कन्या भोज के दौरान दही-जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। व्यापारी विजय जायसवाल और व्यापार मंडल ने भी भंडारा आयोजित किया।