{"_id":"5ebad0898ebc3e9097269e80","slug":"bada-mangal-corona-lakhimpur-news-bly405626041","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान भक्तों को लॉकडाउन ने किया मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान भक्तों को लॉकडाउन ने किया मायूस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का हनुमान भक्तों का साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर, लॉकडाउन के कारण इस बार भक्तों की मंशा धरी की धरी रह गई। मंदिरों में पुजारियों ने बजरंगबली का पूजन कर भोग लगाया, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए इनके द्वार बंद रहे। ऐसे में पवनपुत्र हनुमान को मानने वालों ने घर पर ही पूजन कर बड़ा मंगल मनाया।
मोहल्ला सब्जी मंडी में कुटुंबकम संस्था के लोगों ने बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ कर भंडारा किया। इस दौरान लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान रखा गया। संस्था के लोगों ने भंडारे का प्रसाद पैकिंग कर जरूरतमंदों में वितरित किया। इसमें महेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, राम जी दीक्षित, नवीन गुप्ता, विष्णु निगम, आयुष गुप्ता, नितेश गुप्ता, श्याम जी दीक्षित, साहिल निगम, पुनीत गुप्ता, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जेठ माह के पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ
गोला गोकर्णनाथ लॉकडाउन में सभी मंदिर बंद है, इसलिए जेठ माह के पहले बड़े मंगल पर भक्तों ने बरमबाबा स्थान पर भगवान बजरंगबली से कामना करते हुए सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन
गोकर्ण तीर्थ के निकट बरमबाबा स्थान पर श्रद्धालु केके पांडे, संजय अवस्थी, रमाशंकर गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेश अवस्थी, राहुल गुप्ता आदि ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पहले बड़े मंगल पर सुंदरकांड का पाठ किया। एसडीएम अखिलेश यादव ने मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्ग और बरमबाबा स्थान के निकट अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।