Bada Mangal: यहां बालाजी मंदिर में 40 वर्ष से लगातार जल रही है ज्योति, बड़ा मंगल पर उमड़ते हैं हजारों भक्त
शारदा नगर बालाजी मंदिर की विशेष बात यह है कि मेंहदीपुर बाला जी से 40 वर्ष पहले ज्योति लाई गई थी, जो अनवरत प्रकाशमान है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इंदिरा गांधी ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के महेवागंज में शारदा नगर बालाजी मंदिर की अपनी विशेष महत्ता है। लखीमपुर-निघासन मार्ग से 22 किलोमीटर दूर शारदा सिंचाई कॉलोनी में यह मंदिर स्थित है। दशकों से यहां लोग अपने आराध्य हनुमान जी का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। वैसे तो हर दिन यहां श्रद्धालुओं का आना रहता है। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
जानकारी के मुताबिक बालाजी मंदिर की विशेष बात यह है कि मेंहदीपुर बाला जी से 40 वर्ष पहले ज्योति लाई गई थी, जो अनवरत प्रकाशमान है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इंदिरा गांधी ने इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंदिर में शिवजी परिवार सहित और श्रीराम दरबार भी मंदिर में विराजमान है। बड़े मंगल पर मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे खुल जाते हैं। शाम नौ बजे बंद होते हैं।
महंत के मुताबिक लोगों में मान्यता है कि बालाजी मंदिर में सच्चे भाव से पूजन करने से भूत प्रेत और वाह्य शक्तियों का प्रभु हनुमान जी नष्ट कर देते हैं। जिला और अन्य दूरदराज प्रांतों से भी श्रद्धालु यह मन्नत मांगने आते हैं। सामान्य दिनों में सुबह पांच बजे आरती और रात आठ बजे कपाट बंद होते हैं।
मनोरम छटा के बीच स्थित है मंदिर
कलकल करती शारदा नदी और हरियाली के बीच शारदा बैराज के नजदीक बालाजी मंदिर में प्रतिदिन भीड़ रहती है। मनोरम छटा लोगों को आकर्षित करती है। विशेष दिनों में हजारों श्रद्धालु आते हैं। लखीमपुर मुख्यालय से शारदांगर निघासन रूट पर निजी और रोडवेज बस चलती है। वही अन्य साधन मैजिक, आटो भी मिलते हैं।
60 श्रद्धालु आने का अनुमान
बड़े मंगल पर मंदिर की साफ सफाई और विशेष इंतजाम किए गए। महिला, पुरुष की लाइन के लिए बैरिकेडिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर ने बताया कि करीब 70 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। व्यवस्था चाक चौबंद है। अतिरिक्त पुलिस बल निगरानी के लिए तैनात रहेगा।