फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Backward class youths and girls will get computer training

पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Backward class youths and girls will get computer training
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अर्हता एवं शर्तों के अधीन आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि 2021-22 में ओ-लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट http://backward welfare.up.nic.in ß http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से जन सुविधा केंद्रों, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केंद्र द्वारा स्वयं ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जाएगा। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन की प्रति का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों औपचारिकताएं पूरी करते हुए आय, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षिक अभिलेख को संलग्न करते हुए उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन में 25 जुलाई को शाम पांच बजे तक जमा की जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए अर्हता एवं शर्तें
इस योजना के तहत तहसीलदार द्वारा निर्गत एक लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र व कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता जरूरी है। तहसीलदार द्वारा जारी पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड की प्रति भी आवश्यक है। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो और किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed