फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   babri masjid demolition

पुलिस रही सतर्क, शांति से गुजरा बुधवार

Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
babri masjid demolition
शहर का जायजा लेते डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ढांचा ध्वंस मामले में बुधवार को कोर्ट के फैसले को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। शहर में डीएम-एसपी ने घूमकर हालात का जायजा लिया। वहीं ग्रामीण इलाकों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त की। शहर में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे।
विज्ञापन

संकटा देवी चौराहा, सुबह: 11 बजे: शहर का प्रमुख चौराहा है। आम दिनों की तरह यहां पर ट्रैफिक होमगार्ड तैनात दिखा। सामान्य जिनों की तरह आवाजाही रही।
सदर चौराहा, सुबह 11: 30 बजे: प्रमुख चौराहा है। चौराहे पर सबकुछ सामान्य था। कोई अतिरिक्त फोर्स तैनात नहीं थी।
पुलिस चौकी संकटा देवी, दोपहर एक बजे: डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल का काफिला शहर का भ्रमण करते हुए यहां पहुंचा। दोनों अफसरों ने चौकी इंचार्ज से हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन

कसबा सिकंद्राबाद, सुबह 11 बजे: थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने फोर्स के साथ कसबे में पैदल गश्त थी। बेवजह मिले लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज, दोपहर 11: 55: सदर कोतवाली की पुलिस चौकी प्रभारी महेवागंज संजीव कुमार ने पैदल गश्त की। दुकानों पर बेवजह खड़े लोगो को हिदायत दी। मास्क न लगाने वालों को भी समझाया।
मितौली चौराहा, दोपहर 12:10 बजे: एसओ मितौली अनिल सैनी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च की। इस मौके पर वाहनों की चेकिंग भी की गई।
शहर सहित पूरे जिले में पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील स्थानों पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे। जिले में पूरी तरह से अमन-चैन कायम रहे।
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed