फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   baal mela ka ayogan

योग्यता पर्व पर हुआ बाल मेले का आयोजन

Thu, 25 Dec 2014 05:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 25 Dec 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
baal mela ka ayogan
नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में चल रहे योग्यता पर्व पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के बीच टेलेंट शो और गायन की प्रतियोगिताएं कराई गईं। यहां बच्चों ने जमकर मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

यहां मेले का उद्घाटन विद्यालय के बड़े बाबू रामेंद्र अवस्थी ने किया। मेले में चाऊमीन, पराठे, चाट, छोले भटूरे, केशर दूध, काफी और विभिन्न प्रकार के खेलों के स्टाल लगाए गए। मेले में मुख्य आकर्षण सेंटा क्लाज के द्वारा बच्चों को उपहार देना रहा। मेले में विद्यालय के पूर्व छात्र मोहम्मद मुकीम खान ने मैजिक शो प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं में द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत टीम, एंकरिंग टीम, अनुशासन टीम और विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में यहां गायन, कुर्सी दौड़, कैरम, लाफ्टर चैलेंज, रंगोली, स्लो रेस साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेले के दौरान इनके विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, एसके मिश्रा, बद्रीविशाल पांडे, धीरेंद्र सिंह, सुलभ तिवारी, बलराम पांडे, अज्ञेय वर्मा, सीपी मौर्य, शत्रुंजय मिश्रा, रीतेश श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, विकास सक्सेना, संजीव रस्तोगी, विवेक सक्सेना, रोशन लाल गौड़, बृज किशोर, विद्याधर मिश्र, अमरेंद्र सिंह, नीलम मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed