फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BA and MA final year exam from July 16

खीरीः बीए और एमए की अंतिम वर्ष की परीक्षा 16 जुलाई से

Tue, 15 Jun 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
BA and MA final year exam from July 16
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo

एक विषय का एक ही प्रश्नपत्र होगा, डेढ़ घंटे में हल करने होंगे 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी के चलते बीए और एमए अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
प्राचार्य वीके शुक्ला ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया है। वहीं बीए तृतीय वर्ष और एमए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा कोविड-19 महामारी के चलते 16 जुलाई से शुरू होंगी। बीए तृतीय वर्ष में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होगी। वहीं एमए द्वितीय वर्ष में मौखिक परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में एक विषय का एक ही प्रश्नपत्र होगा। डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दो विषयों के दो प्रश्नपत्र एवं एक पर्यावरण विषय का प्रश्नपत्र होगा। बताया कि एमए अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र निर्धारित होने पर सूचित किया जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें और महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed