{"_id":"68603fa1f369e55aed008d97","slug":"aurangabad-won-the-final-and-captured-the-trophy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149254-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: औरंगाबाद ने जीता फाइनल, ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: औरंगाबाद ने जीता फाइनल, ट्रॉफी पर कब्जा
Sun, 29 Jun 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। स्रोत : आयोजक
अमीरनगर। स्व. रामपाल सिंह यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट ककरहा का फाइनल मैच औरंगाबाद की टीम ने छह विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यहां औरंगाबाद के विभु को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को औरंगाबाद और दौलतपुर टीमों के बीच खेला गया। दौलतपुर के कप्तान बलवीर यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। गौरी ने 18 गेंदों पर 20, पवन मिश्रा ने 16 रनों का योगदान दिया। औरंगाबाद के गेंदबाज सनी ने तीन और गोपा ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी औरंगाबाद की टीम ने 14 ओवर के मैच में 6 विकेट से मैच जीत लिया। औरंगाबाद की टीम से विभु ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर छह छक्के मारकर 49 रन बनाए। सनी ने 18 और गोपा ने 7 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान अजय पाल यादव, कमेटी अध्यक्ष अक्षत यादव, आदित्य यादव एडवोकेट, विजेंद्र यादव, अवनीश, धर्मवीर, सुमित यादव, वीरेंद्र कुमार और कासिम अली मौजूद रहे।