फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to rape a girl, report filed

Lakhimpur Kheri News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl, report filed
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रही 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव के निवासी बालिका अपनी मां के साथ घास काटने के लिए बुधवार को खेत गई थी। दोपहर बाद वह खेत से घर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में गांव का ही रहने वाला 17 वर्षीय किशोर बालिका को जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तब आरोपी वहां से भाग गया। घर पहुंची पीड़ित बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। तब परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। एसओ खीरी निराला तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed