{"_id":"6ab42f2ed11c6889cc0ffa50","slug":"athletics-competition-concludes-winners-honoured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185801-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित
Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
गोला में पुरस्कृत एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। विजेता और विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में कनक मिश्रा ने 200 मीटर, चक्र क्षेपण और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप जीती। अभी ने लंबी कूद, ऊंची कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में साहिल कुमार राज ने 400, 600 और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वाति ने 100, 200 मीटर दौड़ और गोला क्षेपण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल देवी ने 3000, 400 और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग में अभय वर्मा ने लंबी कूद, ऊंची कूद और उछल कदम कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश कुमार ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में मानसी देवी ने 800, 200 मीटर दौड़ और गोला क्षेपण में प्रथम स्थान पाया। शीतल ने 3000, 1500 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। बालक वर्ग में अविनाश ने लंबी कूद, उछल कदम कूद और ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाया। शिवम यादव ने 200, 400 और 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित कर सीनियर वर्ग में चैंपियन रहे।
विद्यालय प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा एवं प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने संयुक्त रूप से सभी चैंपियन और विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, सरोजकुमार वर्मा, सुमित यादव, कदीर अहमद, अमरीश वर्मा, मनीष राज सिंह, अखिलेश शुक्ला, अमर दीक्षित, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।