{"_id":"6a00cae2866eb2c608077a34","slug":"athletes-won-gold-medals-in-swimming-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-174811-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक
Sun, 10 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में तैराकी करते प्रतिभागी। संवाद
लखीमपुर-खीरी। डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जिले की पहली सीनियर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को जेनिसिस क्लब में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवक, युवतियों और बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार आयोजित हुई। प्रतियोगिता में तीन से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग से अर्जुन सिंह तोमर (चिल्ड्रन्स एकेडमी), रुद्रांश मिश्रा (जेनिसिस क्लब), श्यामक सिंह गौर (चिल्ड्रन्स एकेडमी), पवन निषाद (एलपीएस) और अथर्व दीक्षित (जेनिसिस क्लब) शामिल रहे।
महिला वर्ग में वान्या अग्रवाल (जेनिसिस क्लब) और वैभवी बाजपेयी (एलपीएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक जीते। इवेंट मैनेजर हिमांशु तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न स्विमिंग स्पर्धाएं आयोजित हुईं। जूनियर और सब-जूनियर इनविटेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले में तैराकी खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करना है। विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी 67वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश कुमार मिश्रा, सचिव डॉ. आकांक्षा मिश्रा, पुलक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 49 तैराकों ने हिस्सा लिया।