फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   atal ji

अटल जी के जन्मदिन पर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
atal ji
अटल जी के चित्र पर दीप जलाते अतिथि। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इसको लेकर सदर ब्लॉक और जिला सहकारी बैंक में कार्यक्रम हुए। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई कुशल वक्ता होने के साथ कुशल प्रशासक भी थे। कश्मीर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ भेजा था, जो उनकी काबिलियत का प्रमाण था। देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान रमेशचंद्र मिश्रा, जितेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे। खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के संसदीय कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

ओयल। यहां हुए कार्यक्रम में सहकारी समिति ओयल अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, विजय सिंह, डीसीबी की गौतमी, सांवल सिंह आदि मौजूद रहे। मोहम्मदी में कृषि विभाग ने किसान सम्मेलन किया। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। ज्योतिर्मय बरतरिया, रवि शुक्ला, एसडीएम स्वाति शुक्ला, वीडीओ धर्मेश पांडे, सतीश चंद्र मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 9 की छात्रा तनु शर्मा, आंचल मिश्रा ने काव्य पाठ किया।
बांकेगंज। किसान मेले का आयोजन किया गया। विधायक रोमी साहनी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
धौरहरा। विकास खंड धौरहरा परिसर में बीडीओ धौरहरा व जिला मंत्री भाजपा की उपस्थिति में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। लखीमपुर रोड स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रितेश सिंह भदौरिया और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री विनोद वर्मा, विधायक अनुज मोंटी गिरि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया।

यहां अटल जी के जन्मदिन पर भवानीगंज स्थित कवि सुरेश कुमार शुक्ल संदेश के आवास पर कवियों ने काव्यपाठ किया।
कसबा अजान स्थित सहकारी समिति पर अनंतराम वर्मा की अध्यक्षता में हुए किसान सम्मान दिवस में मुख्य वक्ता विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र ने अटल जी के पगचिह्नों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य गिनाए।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने पंजाबी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर गरीब महिलाओं को कंबल बांटे।
अमीरनगर/बग्घून। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया।
पलियाकलां। किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
चंदनचौकी, संपूर्णानगर में भी अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed