{"_id":"67deb8d1dada765aa903d53e","slug":"assistant-program-officer-arrested-for-taking-bribe-in-lakhimpur-kheri-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 50 हजार घूस लेते एपीओ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा तो बोला- यह मेरा पैसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 50 हजार घूस लेते एपीओ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा तो बोला- यह मेरा पैसा नहीं
Sat, 22 Mar 2025 09:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:32 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के कुंभा ब्लॉक में शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारा। यहां से टीम ने एपीओ मनरेगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपी एपीओ को पकड़कर ले जाती एंटी करप्शन टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ब्लॉक कुंभी में तैनात सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ मनरेगा) को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने शनिवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने फरधान थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक कुंभी में मधुर गुप्ता सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के रूप में तैनात है। ग्राम पंचायत छितौनिया के प्रधान प्रतिनिधि विपिन वर्मा ने शिकायत की थी कि सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने मनरेगा में कार्य कराने को लेकर उनसे रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के नियम बदले: एक बार में दो पद पर कर सकेंगे आवेदन, दौड़ में भी राहत; ये है अंतिम तारीख
विज्ञापन
उन्हीं की शिकायत पर शनिवार दोपहर को टीम पहुंची। वहां से एपीओ मधुर गुप्ता को 50 हजार की नकदी समेत दबोच लिया। इसके बाद टीम ने थाना फरधान में मुकदमा दर्ज कराया है।
भ्रष्टाचार निवारण टीम के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मधुर गुप्ता को 50 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। फरधान थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी कुछ साक्ष्य देने बाकी हैं, जिसकी कार्रवाई चल रही है।
आरोपी बोला- मेरे पास नहीं बरामद हुआ पैसा
आरोपी मधुर गुप्ता ने कहा कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। पैसा उनके पास से बरामद नहीं हुआ है। टीम ने उसे पहले पकड़ा है, फिर दूसरी जगह ले जाकर पैसा उसका बताकर दबोच लिया।
आरोपी मधुर गुप्ता ने कहा कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। पैसा उनके पास से बरामद नहीं हुआ है। टीम ने उसे पहले पकड़ा है, फिर दूसरी जगह ले जाकर पैसा उसका बताकर दबोच लिया।
मधुर गुप्ता जब कुंभी ब्लॉक पर अपने कार्यालय पहुंचा तो वहां बहुत भीड़ थी। वह कुछ समझ नहीं पाया। मधुर गुप्ता का कहना है कि जैसे ही वह कार्यालय में घुसा, पांच मिनट बाद ही उसको कुछ लोगों ने पकड़ लिया और घूस में पैसे लेने का आरोप लगाया।