फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ARTO

एआरटीओ दफ्तर में खामियां देख नाराज हुए कमिश्नर

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
ARTO
लखीमपुर खीरी। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय, खीरी थाना, जीजीआईसी खीरी, गोआश्रय केंद्र मकसोहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए एक युवक से जब उन्होंने पूछताछ शुरू की तो उसने हर सवाल के जवाब में एक युवक का नाम लिया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लगता है यहां दलाल सक्रिय हैं इन पर तत्काल रोक लगाएं। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने मातहतों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

खीरी थाना और वहां स्थित जीजीआईसी का निरीक्षण करने के बाद वह अस्थायी गो आश्रय स्थल मकसोहा पहुंचे। गोवंशों को गुड़, हरा चारा खिलाया। इसके बाद उन्होंने बनवारीपुर गांव में चौपाल लगाकर शौचालय, आवास, पेंशन के बारे में लाभार्थियों से पूछताछ की। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल, एएसपी शैलेंद्र लाल, पीडी आरके चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, बीडीओ संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

हेलो! मैं कमिश्नर बोल रहा हूं, शिकायत के निपटारे से संतुष्ट हैं
खीरी टाउन। कमिश्नर मुकेश मेश्राम थाना खीरी पहुंचे और माल खाना, शिकायत रजिस्टर, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के मोबाइल पर शिकायत के निस्तारण के बावत पूछताछ की। हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर, शस्त्र लाइसेंस आदि के बारे में भी जानकारी की। इधर,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगे नल को चला कर देखा कि पानी आता है कि नहीं। भवन की पुताई कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य रेहाना खातून से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। बच्चों सें नेल्सन मंडेला के बारे में पूछा, लेकिन वह नहीं बता पाए। प्रदेश के राज्यपाल का नाम भी बच्चे नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed