{"_id":"580f694f4f1c1b3924bc2fbf","slug":"artists-have-plenty-bang","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने खूब किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने खूब किया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर हुआ संगीत सम्मेलन
दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर 11वें दिन इरफान म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने खूब धमाल किया। मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरटीओ श्वेता वर्मा मौजूद रहीं।
सबसे पहले स्वाती गौड़ ने ए मेरे वतन के लोगों गीत पेश कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद हाय शर्माऊं किस किस को बताऊं अपनी प्रेम कहानियां गाकर श्रोताओं के दिल पर दस्तक दी। इरफान ने इस तरह आशिकी का असर छोड़ छोड़ जाऊंगा.. और बड़ी दूर से आए हैं और प्यार का तोहफा लाए हैं और कितना हसीन चेहरा कितनी प्यारी आंखें जैसे सदाबहार गाने गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
डोली ने प्रेम रतन धन पायो, मैनू प्यार न मिले तो मर जावां, संजना ने दिल का क्या करें साहिब, शीशे का दिल मेरा पत्थर का जमाना था, कहां बितुला न तू रतिया कहां बितुअला न गीतों पर नृत्य कर धूम मचा दी। सही मायने में प्रोग्राम डांसर्स के नाम रहा। मुईन सिद्दीकी ने कामेडी से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। दुर्गा का डांस, कृष्ण कांत की प्रस्तुति, सुनील शुक्ला, विनय कुमार सिंह, प्रिंस वर्मा, निशा श्रीवास्तव, प्रद्युम्न के गीत श्रोताओं ने खूब सराहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संगीतकारों राधेश्याम, माधव प्रसाद, चतुर्वेदी, दीनानाथ झा, जेडी सिंह, पीयूष अवस्थी, गोविंद दीक्षित, दिनेश शर्मा और इरफान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार, मेलाधिकारी जितेंद्र सिंह, डॉ. अजय पांडेय, राज किशोर पांडेय प्रहरी, राजेंद्र तिवारी कंटक, आलोक शुक्ला, अनिल शुक्ला, विनोद गुप्ता, बृजेश पांडेय, राजेश पटेल, संजय रायजादा, रघुवीर शर्मा, जोगिंदर सिंह चावला, राजेश दीक्षित, पूरनचंद्र गौड़, नवीन चंद्र सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।