फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Are appealing to tourists in Dudhwa rhinos

दुधवा में सैलानियों को भा रहे गैंडे

Thu, 19 Nov 2015 07:43 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 19 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Are appealing to tourists in Dudhwa rhinos
सैलानियों को बाघ के दीदार कम हो पाने की वजह से दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों के लिए गैंडों का दीदार पहली पंसद बनता जा रहा है। बता देना लाजिमी है कि यहां बाघ के दीदार चंद सैलानियों को ही हो पाते हैं और इसी के चलते दुधवा की गैंडा परियोजना की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है।  
विज्ञापन

बाघ खुले में घूमने वाला मनमौजी दुर्लभ वन्यजीव है और सैलानियों की भीड़ भाड़ देख ज्यादातर वह भीतरी जंगल में निकल जाता है। इससे सैलानियों को बाघ के दीदार कम ही हो पाते हैं। यह भी कहना गलत न होगा कि किस्मत वाले सैलानियों को ही उसके दीदार हो पाते हैं। ऐसा होने से सैलानियों के लिए गैंडों का दीदार पार्क भ्रमण का अहम हिस्सा बनता जा रहा है और पहली पसंद भी। इसी से तकरीबन सभी सैलानी गैंडा परियोजना का भ्रमण करते हैं। इससे परियोजना की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के 27 वर्ग किमी के वनक्षेत्र को ऊर्जाबाड़ से संरक्षित जंगल में गैंडा पुनर्वास परियोजना चलाई जा रही है। इसे वर्ष 1984 में शुरू किया गया था। इसमें तकरीबन 30  गैंडे हैं। सैलानियों को अलसुबह से करीब नौ बजे तक गैंडा परियोजना क्षेत्र का भ्रमण हाथियों से कराया जाता है। हाथी की सवारी के लिए छह सौ रुपये का शुल्क देना होता है और इसमें चार सैलानी सवारी करते हैं। यह सेवा सलूकापुर से सैलानियों को मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी, दुधवा पीपी सिंह के अनुसार बाघ कब दिख जाय या न दिखाई दे इसका कोई पता नहीं होता है लेकिन गैंडे का सैलानियों को दिखना तय है। गैंडा परियोजना पहले से ही सैलानियों में लोकप्रिय है। सैलानियों के गैंडों के दर्शन को विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उनको कोई दिक्कत न आए। साथ ही कई मादा गैंडा जो गर्भवती हैं उनकी बराबर निगरानी की जा रही है।
सैलानियों की दुधवा में बाढ़, पार्क प्रशासन गदगद
दुधवा के नए पर्यटन सत्र की शुरूआत हुए अभी चंद ही दिन बीते हैं और यहां सैलानियों की बाढ़ सी आई हुई है। यहां एडवांस बुकिंग चल रही है इससे पार्क प्रशासन गदगद है और कर्मियों में भी काफी खुशी है। टैक्सी वाले, गाइड भी सैलानियों की बाढ़ से उत्साहित हैं।

कई मादा गैंडा गर्भवती
दुधवा नेशनल पार्क की बगैंडा परियोजना में कई मादा गैंडों के गर्भवती होने की खबर है। जो पार्क प्रशासन के लिए खुशी की खबर मानी जा रही है। पिछले सालों में कई गैंडों की मौत से यहां गैंडा सदस्यों की संख्या में कमी आई थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed