फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apni nagaria lake started Sundrikrna

नगरिया झील के सुंदरीकरण्ा का काम शुरू

Sat, 16 May 2015 08:13 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sat, 16 May 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
Apni nagaria lake started Sundrikrna
दक्षिण खीरी वनप्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। वन विभाग ने जेसीबी से खुदाई कर झील की गहराई बढ़ाने और सफाई कराने काम शुरू किया है।
विज्ञापन

वेटलैंड डेवलपमेंट के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता को समृद्ध करने के उद्देश्य से जिले की नगरिया और सेमरई झील कर चयन किया गया है। पहले चरण में नगरिया झील की साफ-सफाई और उसे गहरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी सप्ताह से वन विभाग ने जेसीबी मशीनों से झील के उथले स्थलों की खोदाई कराई। यह काम अभी कई दिनों तक जारी रहेगा। गहराई बढ़ाने के साथ ही झील की सफाई का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 77.50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस झील के चारों तरफ पेड़ों के नीचे पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएंगी। साथ ही वॉच टॉवर के ऊपर धूप से बचाव के लिए शेड भी बनाए जाएंगे। वन विभाग यह पूरी कवायद इको टूरिज्म डेवलपमेंट के तहत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के चयनित 94 वेटलैंड में नगरिया भी शामिल
भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय नम भूमि संरक्षण कार्यक्रम के तहत 94 वेटलैंड चयनित किए है। इसमें नगरिया झील भी शामिल है।
पूरे साल पक्षियों से गुलजार रहती है झील
यहां अक्तूबर से ही बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। दिसंबर और जनवरी में इस नम भूमि का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। इसके अलावा पूरे साल स्थानीय पक्षी देखने को मिलते हैं।

डीफओ, साउथ खीरी नीरज कुमार ने बताया कि वेटलैंड डेवलपमेंट के तहत नगरिया झील पर काम शुरू कराया गया है। इससे जलीय जीव और वनस्पतियों का संरक्षण हो सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed