{"_id":"c26c8b74f9056492338be43745b42f21","slug":"apl-cardholders-in-june-get-30-kg-of-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में एपीएल कार्डधारकों को मिलेगा 30 किलो गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में एपीएल कार्डधारकों को मिलेगा 30 किलो गेहूं
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के अलावा दैवीय आपदा से पीड़ित 120 गांवों के एपीएल कार्डधाकों को जून में प्रतिकार्ड 30-30 किलो गेहूं उचित दर पर वितरित किया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग पूर्ति विभाग के साथ संबंधित तहसीलों के एसडीएम करेंगे। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी और सभी एसडीएम के सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं।
आम तौर पर शहरी क्षेत्र के एपीएल राशनकार्ड धारकों को 25 किलो गेहूं मिलता था जबकि मई माह में 14.44 किलोग्राम गेहूं प्रति राशनकार्ड आवंटित होने के कारण मई में 15 किलो गेहूं का वितरण किया गया था। इस माह इसकी प्रतिपूर्ति होगी। इस माह के लिए 14.44 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड अतिरिक्त गेहूं का आवंटन किया गया है। इस तरह जून में 28.88 प्रतिराशन कार्ड उपलब्धता के सापेक्ष तीस किलो गेहूं प्रति एपीएल राशन कार्ड वितरित होगा।
यह व्यवस्था केवल 10 नगरीय क्षेत्रों के अलावा दैवीय आपदा के मद्देनजर सबसे ज्यादा संवेदनशील 120 गांवों के एपीएल राशनकार्डों पर लागू होगी। जबकि जून में 7.22 किलोग्राम की कटौती की प्रतिपूर्ति जुलाई के वितरण के साथ की जाएगी। इस तरह जुलाई में इन क्षेत्रों में 30 किलो गेहूं प्रति राशनकार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
जिले के दस नगरीय क्षेत्रों लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी, पलिया, सिंगाही, धौरहरा, खीरी, ओयल, मैलानी और बरबर में 106480, और दैवीय आपदा प्रभावित 120 गांवों में 71670 एपीएल राशनकार्ड हैं। इस बार वितरण की मॉनीटरिंग पूर्ति विभाग के साथ-साथ संबंधित एसडीएम भी करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि यदि किसी एपीएल राशन कार्ड धारक को कोटेदार 30 किलो गेहूं देने में आनाकानी करता है तो वह पूर्ति विभाग या संबंधित एसडीएम से शिकायत कर सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई होगी।