फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apart from tiger, reindeer and bear also become the center of attraction

बाघ के अलावा बारहसिंघा व भालू भी बने आकर्षण का केंद्र

Tue, 02 Feb 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Apart from tiger, reindeer and bear also become the center of attraction
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में इन दिनों सैलानियों को सबसे ज्यादा बाघ के दीदार हो रहे हैं। बाघ साइटिंग के अलावा इन दिनों पार्क एरिया में भालू और बारहसिंघा भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीते पर्यटन सत्र में कोरोना काल के चलते पार्क को पर्यटन सत्र की समाप्ति से पहले ही बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से जंगल में इंसानी दखल कम हो गया और सबसे शर्मीले स्वभाव में शामिल भालुओं को भी उचित माहौल मिला। इससे इनकी संख्या में इजाफा देखा गया। अलग-अलग जगहों पर इनकी साइटिंग होना ही इसका प्रमाण था कि पार्क में भालुओं की संख्या बढ़ी है। इसी तरह दुधवा नेशनल पार्क में बीते कई सालों से घास के मैदान और वेटलैंड के बेहतर प्रबंधन के कारण यहां बारहसिंघा की तादाद में भी इजाफा हुआ था। जिसके चलते हिरन की यह प्रजाति भी दुधवा जंगल में स्वच्छंद विचरण करते हुए सैलानियों को दिख जाती है। बीते कई दिनों से सैलानियों को लगातार बाघ, भालू और बारहसिंघा के दीदार हो रहे हैं। सैलानियों के साथ ही उनके साथ चलने वाले ड्राइवर व गाइड भी भालू और बारहसिंघा की तस्वीरें खींच रहे हैं। पार्क के जियान गाड़ी के ड्राइवर दीपक कुमार ने भी भालू और बारहसिंघा के स्वच्छंद विचरण करती हुई तस्वीरें कैमरे में कैद की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed