{"_id":"68debe3a8a89d672550eafb2","slug":"anurag-tops-the-five-kilometer-brisk-walk-in-men-and-priyanka-in-women-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-157278-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच किलोमीटर तेज चाल पुरुष में अनुराग व महिला में प्रियंका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच किलोमीटर तेज चाल पुरुष में अनुराग व महिला में प्रियंका अव्वल
Thu, 02 Oct 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ खेल विभाग के अधिकारी। स्रोत : खेल विभाग
लखीमपुर खीरी। गांधी व शास्त्री जयंती पर बृहस्पवितार को खेल विभाग की ओर से लालपुर स्टेडियम में पुरुष/महिला वर्ग की ओपेन पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग में 79 और महिला वर्ग 58 प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में प्रथम अनुराग प्रथम, द्वितीय वैभव पटेल, तृतीय अभिषेक वर्मा, चतुर्थ प्रशांत वर्मा, पंचम आरव पटेल व छठे नंबर पर परमवीर रहे। महिला वर्ग में प्रथम प्रियंका राजभर, द्वितीय स्वेता, तृतीय रागिनी, चतुर्थ अकांक्षा, पंचम मोहिनी और छठे नंबर पर पूर्ति देवी रहीं।
उप क्रीड़ाधिकारी के साथ जिला ओलंपिक संघ के मोहम्मद शरीफ, आरएसएस के अवधेश ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी इंद्रेश गुप्ता, प्रभात यादव, रजनीश वर्मा, सुरेश वर्मा, राहुल आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में फुटबाल कोच ओमप्रकाश पासवान, एथलेटिक्स कोच संजय कुमार यादव और हॉकी कोच विजय कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दौड़ में विवेक, जानकी और अंजू ने सबको पछाड़ा
उचौलिया। क्षेत्र के गांव सोनौआ में गांधी और शास्त्री जयंती पर एक किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्राम सोनौआ के विवेक मौर्य प्रथम और ग्राम लखनौरिया के रोहित द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जानकी शर्मा प्रथम और अदिती शर्मा द्वितीय रहीं। बालक दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू यादव एवं द्वितीय स्थान पर अंकेश मौर्य रहे। ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित जनों ने हर श्रेणी के प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें एवं धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद