{"_id":"6a11f35c01cb6f14a50ba8c5","slug":"another-trip-of-special-train-to-mumbai-extended-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-175805-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन का एक और फेरा बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन का एक और फेरा बढ़ाया गया
Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
मैलानी। क्षेत्रवासियों को ट्रेन से मुंबई आने-जाने के लिए एक और मौका मिलेगा। रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का एक फेरा और बढ़ा दिया है।
ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 24 मई को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल 25 मई को गोरखपुर से चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर और मैलानी समेत कई स्टेशनों से होकर संचालित होगी। 09157 स्पेशल सोमवार सुबह 07:34 बजे मैलानी पहुंचेगी और 07:39 बजे रवाना होगी। वापसी में 09158 स्पेशल दूसरे दिन सुबह 04:41 बजे मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 13, एलएसएलआरडी का एक और जनरेटर सह लगेज यान का एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह इस गाड़ी का चौथा फेरा होगा।
-- -- -- -- -- -- --
लखीमपुर में नहीं है ठहराव
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखीमपुर में नहीं रखा गया है। इससे जिला मुख्यालय के यात्रियों को ट्रेन का लाभ नहीं मिल सकेगा, जबकि पीलीभीत और सीतापुर में ट्रेन का ठहराव दिया गया है।