फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another coach of the accident assistance train arrived

दुर्घटना सहायता गाड़ी का एक कोच और पहुंचा

Fri, 01 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Another coach of the accident assistance train arrived
मैलानी में खड़ी क्रेन।
बीएफआर कोच पहुंचते ही तैयार हो जाएगी एआरटी
विज्ञापन

मैलानी। रेलवे की ओर से दुर्घटना सहायता गाड़ी (एआरटी) तैयार किए जाने को लेकर मैलानी में एक कोच और पहुंच गया है, जबकि अब सिर्फ बीएफआर कोच आना बाकी है। इसके बाद दुर्घटना सहायता गाड़ी पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
दुर्घटना के समय मौके पर दुर्घटना सहायता गाड़ी (एआरटी) भेजी जाती है, जिसमें कुल पांच कोच होते हैं। दो टूलयान, एक कर्मचारी यान, एक बीएफआर (बोगी फ्लैट रेल) यानी फ्लैट कोच, एक कर्मचारी कोच और एक इंजीनियरिंग कोच होता है। रेलवे की ओर से एआरटी के लिए दो टूलयान और एक कर्मचारी यान यहां पहले ही भेजे जा चुके हैं। शेष दो कोच, एक बीएफआर और एक इंजीनियरिंग कोच आना शेष थे, जिसमें से एक इंजीनियरिंग कोच पहुंच चुका है। अब बीएफआर (बोगी फ्लैट रेल) ही आना बाकी है। इस कोच के आने के बाद दुर्घटना सहायता गाड़ी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

क्या है बीएफआर कोच
मैलानी। बोगी फ्लैट रेल को रेलवे की भाषा में बीएफआर कोच कहते हैं। या सरल भाषा में इसे फ्लैट वैगन कहा जा सकता है। यह मालगाड़ी का खुला कोच होता है, जिसमें रेल लाइन रखी जा सकती है, ताकि किसी दुर्घटना के समय जरूरत पड़ने पर दुर्घटनास्थल पर तत्काल अस्थायी रेलवे ट्रैक बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएमई ट्रेन हो चुकी है तैयार
मैलानी। दुर्घटना सहायता चिकित्सा उपकरण (एआरएमई) ट्रेन में तीन कोच होते हैं। एक टूलयान, एक मेडिकल यान और एक कर्मचारी यान। इस तरह दुर्घटना सहायता चिकित्सा उपकरण एआरएमई गाड़ी तैयार होती है। रेलवे ने एआरएमई के इन तीनों कोच को भी यहां पहले ही भेज दिया है। इस प्रकार एआरएमई पूरी तरह तैयार हो चुकी है। संवाद

मैलानी में खड़ा इंजीनियरिंग कोच।

मैलानी में खड़ा इंजीनियरिंग कोच।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed