फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   animal

लंपी वायरस से संक्रमित दो मवेशियों की मौत

Fri, 28 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
animal
उचौलिया। कस्ब में लंपी वायरस से बड़ी संख्या में मवेशी बीमार है। इनमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सर्वेश, मजीद और अन्य कई लोगों की गायें लंपी वायरस से संक्रमित हो गई थीं। मजीद की पत्नी रेशमा ने बताया कि बीमारी से उनके बछड़ा, बछिया की मौत हो गई। बीमार गायें अभी तक ठीक नहीं हो सकी हैं। सर्वेश के पुत्र रजनीश ने बताया कि उसकी गर्भवती गाय करीब 20 दिन पहले लंपी वायरस से संक्रमित हो गई थी। इसके एक सप्ताह बाद उसका बच्चा पेट में ही मर गया। गाय अभी तक ठीक नहीं हुई है। रजनीश के मुताबिक डाक्टर ने बाहर की दवायें लिखी हैं, वही खरीद कर दे रहे हैं। मजीद की पत्नी रेशमा ने बताया कि बीमारी के कारण गायों ने दूध देना बंद कर दिया है। मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed