{"_id":"7d50dffd87c9fd165ef94344aee8e503","slug":"anil-agarwal-mr-and-mrs-bunny-neetu-2-016-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल मिस्टर और नीतू बनी मिसेज अग्रवाल-2016 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल मिस्टर और नीतू बनी मिसेज अग्रवाल-2016
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 05 Jan 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल महिला संघ और अग्रवाल नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष के स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। शहर के एक उत्सव गृह में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल ठाकुरद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला संघ की सदस्यों ने स्वागत गीत पेश कर किया। इस मौके पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिसेज अग्रवाल-2016 कार्यक्रम रहा। इसमें अनिल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल विजेता और राहुल अग्रवाल, दीपा अग्रवाल उप विजेता घोषित किए गए।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां पेश की गईं। पर्यावरण बचाओ, वृक्ष लगाओ, बेटी बचाओ, जल बचाओ जैसे विषयों पर बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से समाज को सार्थक संदेश दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अग्रवाल महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. रुचिका, सचिव मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, राशि अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, सौम्या डालमियां, रश्मि अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल के अलावा अग्रवाल नवयुवक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।