फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry traders sit on dharna due to ultimatum of district administration

जिला प्रशासन के अल्टीमेटम से नाराज व्यापारी धरने पर बैठे

Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Angry traders sit on dharna due to ultimatum of district administration
नगर पंचायत के सामने प्रदर्शन करते व्यापारी।
नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर छज्जे तोड़े जाने का जताया विरोध
विज्ञापन

सिंगाही। सिंगाही कस्बे की मेन बाजार में छज्जे तोड़ने को लेकर प्रशासन की ओर से दिए अल्टीमेटम को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसी क्रम में व्यापारियों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया और छज्जे तोड़े जाने पर विरोध जताया। इस दौरान ईओ अवधेश मिश्र से चली वार्ता के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर व्यापारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए।

शनिवार को एसडीएम श्रद्धा सिंह ने निघासन के तहसील सभागार में व्यापारियों और कस्बे के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने मेन बाजार में बने दुकान-मकान के सामने से छज्जे तोड़ने को कहा था। बैठक में एसडीएम ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए सभी को स्वयं छज्जे तोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं अपने छज्जे तोड़ लिए हैं। दूसरी ओर सोमवार को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री रमाकांत जायसवाल, मसरूर खान, गौतम ठठेर, सुशील कटियार, सुमित सोनी सहित सैकड़ों व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रशासन द्वारा छज्जे तोड़ने के फैसले पर विरोध दर्ज कराया। व्यापारी करीब एक घंटे तक ईओ अवधेश मिश्र से वार्ता करते रहे कोई नतीजा न निकलने पर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इससे नगर पंचायत प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। ईओ ने पूरी जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार अनिल कुमार सोनकर कस्बे पहुंचे और बाजार में छज्जों का मौका मुआयना किया। इसी बीच आए आंधी-पानी से व्यापारियों को धरना स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed