{"_id":"d73fc1bb00cc65df91a2d1923c6dbca0","slug":"anger-over-power-cuts-fragmented-women-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने लगाया जाम
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 04 Jul 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े प्रमुख मोहल्लों की बिजली सप्लाई पूरी तरह लड़खड़ा गई है। खासकर आवास-विकास, महाराजनगर, काशीनगर, सिकटिहा मोहल्ले में बिजली कटौती होने से लोगों का बुरा हाल है। बिजली व्यवस्था चौपट होने पर शुक्रवार की रात इन मोहल्लों की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुरुषों के साथ महिलाओं ने घरों से निकल कर सौजन्या चौराहा जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं और पुरुषों के दूसरे ग्रुप ने नई बस्ती उपकेंद्र पर धावा बोल दिया और नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की। महिलाओं की भीड़ को देखकर उपकेंद्र पर मौजूद बिजलीकर्मी वहां से गायब हो गए। नाराज महिलाओं ने उपकेंद्र से जेल फीडर की बिजली कटवा दी। बिजली के लिए लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डांट-फटकार कर लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली आने तक जाम लगाए रखने की जिद पर अड़ रहे। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हुई। इस बीच सूचना मिलने पर एसडीएम सदर आलोक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और वहीं पर एसडीओ टाउन राहुल शर्मा और जेई डीएस चौहान को बुलाकर जल्द फाल्ट दूर करने का निर्देश दिया। इस बीच जेई के आने पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान ही बिजली लाइन में आए फाल्ट को दूर किया जाने लगा। इस दौरान एसडीएम ने रात करीब साढ़े 12 बजे तक खड़े रहकर फाल्ट दूर कराया, जिसके बाद लोगों को बिजली सप्लाई मिल पाई। बिजली आने के बाद ही लोग अपने-अपने घर गए। गौरतलब है कि नई बस्ती उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बदहाल होने से आए दिन लोग सड़क पर उतर कर बिजली के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है।
क्या है लोगों की दिक्कत
शहर के आगा साहब चौराहे पर 400केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पिछले एक हफ्ते से आए दिन ट्रांसफार्मर का केबल खराब रहता है। जिसके कारण बार-बार ट्रिपिंग होती है। भीषण गर्मी में दिक्कत दूर करने के नाम पर मोहल्लों की बिजली सप्लाई काट दी जाती है, लेकिन तब भी बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर की खराबी दूर नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को भी काशीनगर, सिकटिहा, आवास-विकास, महाराजनगर मोहल्ले की बिजली सप्लाई बदहाल रही।
एबीसी कंडक्टर में आग से संकटा देवी में अफरातफरी
शुक्रवार की रात संकटा देवी मंदिर के पास लगे खंभे से जुड़े एबीसी कंडक्टर में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में लोगों ने बिजली कर्मियों को सूचना देकर बिजली कटवा दी। बिजलीकर्मियों के मुताबिक स्वीकृत विद्युत भार से अधिक बिजली लोड होने के कारण बिजली लाइनों में स्पार्किंग हो रही है।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने पहुंच कर जानी बिजली सप्लाई का स्थिति
शहर में आए दिन बिजली सप्लाई को लेकर जाम लगने और लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए शनिवार को लखनऊ मंडल के चीफ इंजीनियर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव लखीमपुर पहुंचे और अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ टाउन राहुल शर्मा के साथ बैठक कर बिजली सप्लाई की स्थिति जानी। चीफ इंजीनयर ने निर्देश दिया कि रमजान और गर्मी के दिनों में लोगों को नियमित बिजली सप्लाई मिले, इसके लिए बिजली अधिकारी सिस्टम को दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं उत्पन्न होनी चाहिए।