फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger erupted over the inhumanity meted out to the narrator, a memorandum was sent to the Prime Minister

Lakhimpur Kheri News: कथावाचक के साथ हुई अमानवीयता पर फूटा आक्रोश, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 26 Jun 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the inhumanity meted out to the narrator, a memorandum was sent to the Prime Minister
कथावाचक के समर्थन में ज्ञापन देने जाते वीर अहिर एकता आर्मी के कार्यकर्ता।संवाद
निघासन। इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित दांदरपुर गांव में कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ कथित रूप से की गई अमानवीय हरकतों को लेकर जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निघासन क्षेत्र में सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर विरोध जताया। इसी क्रम में भारतीय वीर अहिर एकता आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी निघासन को प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रभारी दिलीप यादव व सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि कथावाचक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां, जबरन सिर मुड़वाने और अपमानजनक व्यवहार जैसे अमानवीय कृत्य न सिर्फ एक व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि यह संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed