फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger at every step, funeral could be held in the evening

कदम-कदम पर गुस्सा, शाम को हो सका अंतिम संस्कार

Fri, 16 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह से जिला मुख्यालय से लेकर पीड़िता के गांव तक खूब गहमागहमी रही। बुधवार की शाम जब निघासन में हंगामा शांत हुआ तो पीड़िता के परिवार से तीन लोग बृहस्पतिवार तड़के ही तीन बजे के करीब पीएम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह समेत कई सीओ और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
Anger at every step, funeral could be held in the evening
जेसीबी से खेत में गड्ढा खोदकर दफनाए गए दोनों बहनों के शव।

विस्तार

पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट फिर मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ गए थे परिजन
विज्ञापन

देर शाम एसडीएम के लिखित आश्वासन पर माने परिजन, किया अंतिम संस्कार
सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक ढाई घंटे चला पोस्टमॉर्टम
लखीमपुर खीरी/निघासन। दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह से जिला मुख्यालय से लेकर पीड़िता के गांव तक खूब गहमागहमी रही। पोस्टमॉर्टम हाउस में पीड़ित परिवार और विपक्ष के नेताओं की भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद जब शव घर पहुंचे तो वहां पुलिस को परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देरशाम किसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
दोनों शवों ऐंबुलेंस से रात को ही जिला मुख्यालय पर ले आया गया था लेकिन रात को पीएम नहीं हो सका था। बुधवार की शाम जब निघासन में हंगामा शांत हुआ तो पीड़िता के परिवार से तीन लोग बृहस्पतिवार तड़के ही तीन बजे के करीब पीएम हाउस पहुंचे थे। इसके बाद सुबह से सपा के नेता पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे जब एसपी संजीव सुमन ने घटना का खुलासा करते हुए पूछताछ के आधार पर दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या की बात कही। पुलिस ने बताया कि जांच में सभी आरोपी बालिग निकले हैं।
विज्ञापन

एसपी के बयान के बाद पीएम हाउस में मौजूद मृतका के पिता और चाचा ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मांग की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। पीएम सुबह नौ बजे से शुरु होकर 11 बजकर 30 मिनट तक चला। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह समेत कई सीओ और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एहतियातन पीएसी जवान भी तैनात रहे। इसके बाद दोनों शवों को पुलिस सुरक्षा में एंबुलेंस से गांव तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच खबरों का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने भी जिलाधिकारी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed