{"_id":"65356d2f1b721323ed06ba34","slug":"anamika-tiwari-became-kotwal-for-a-day-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-8075-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक दिन की कोतवाल बनीं अनामिका तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक दिन की कोतवाल बनीं अनामिका तिवारी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मिशन शक्ति फेस 4 के तहत कक्षा 12 की छात्रा एनसीसी कैडेट अनामिका तिवारी ने अपनी एनसीसी की वर्दी में एकदिवसीय कोतवाल का पद संभाला।
रविवार को एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कृषक समाज इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्र एवं एनसीसी कैडेट अनामिका तिवारी को मिशन शक्ति के तहत इंस्पेक्टर और क्षमा शुक्ला को सहयोगी इंस्पेक्टर का चार्ज ग्रहण कराया। दोनों ने दीवान वीरेंद्र बहादुर सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर एसआई के रूप में पदोन्नति की। कोतवाली के पटलों का निरीक्षण करने के बाद शहर में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई।
कृषक समाज इंटर कॉलेज, सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी, सरस्वती विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बेटियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बेटियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर महिला पुलिस चौकी इंचार्ज अपूर्वा शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा, डॉ अनिल कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, सचिन गुप्ता, पवन सक्सेना, विजय मिश्रा, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेई आदि मौजूद रहे।
महिला संबंधी मामलों में की जाए तुरंत कार्रवाई
कोतवाली में जनसुनवाई के दौरान आई महिला के घरेलू विवाद के मामले में अनामिका तिवारी ने संबंधित दरोगा को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से वार्ता के दौरान अनामिका ने कहा कि महिलाओं संबंधी किसी भी मामले में पुलिस को तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा स्कूल, कालेजों के पास सुरक्षा सख्त करने की जरूरत है।