{"_id":"6a0cb83dcbcd99bc550f9ad5","slug":"amritpur-wins-due-to-shanus-stormy-batting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175491-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शानू की तूफानी बल्लेबाजी से अमृतपुर की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शानू की तूफानी बल्लेबाजी से अमृतपुर की जीत
Wed, 20 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। फत्तेपुर क्षेत्र के ग्राम ओलरापुर में आयोजित मां भगवती नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को अमृतपुर और कल्लुआमोती के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें अमृतपुर की टीम ने सात रन से जीत दर्ज की।
कल्लुआमोती की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अमृतपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से सानू ने शानदार 36 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के लगाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सानू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्लुआमोती की टीम 62 रन ही बना सकी और मुकाबला सात रन से हार गई।
मुकाबले के दौरान आयोजन समिति के रामू सिंह, संजय सिंह कोटेदार, हरिप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित सिंह, जालिम सिंह, बिपनेश सिंह, रामसागर सिंह और गणेश सिंह मौजूद रहे।