{"_id":"6059c5f08ebc3e591231413c","slug":"amar-ujala-impact-two-arrested-in-illegal-liquor-packing-video-viral-so-summon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इम्पैक्ट: अवैध शराब की पैकिंग का वीडियो वायरल, एसओ लाइन हाजिर, एक महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इम्पैक्ट: अवैध शराब की पैकिंग का वीडियो वायरल, एसओ लाइन हाजिर, एक महिला समेत दो गिरफ्तार
Tue, 23 Mar 2021 04:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुरी खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब की पैकिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में खबर छपने के बाद एसपी विजय ढुल ने एसओ सिंगाही प्रदीप सिंह को लाइन हाजिर किया है। शिकायतकर्ता को एसओ का धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो वायरल होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान लिया था, जिस पर सोमवार को एसपी ने क्षेत्र का दौरा कर शिक़ायतकर्ता के बयान दर्ज करवाये थे और जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी थी।
सिंगाही थाना क्षेत्र के युवक देवेंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बंजरिया फार्म निबौरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उसने प्रेमनगर मजरा निबौरिया में एक घर में अवैध रूप से बोरियों में भरकर आई अवैध शराब का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। युवक देवेंद्र का आरोप है कि मामले में गांव के पूर्व प्रधान ने ऐतराज जताते हुए उसे पुलिस से झूठा केस लगाकर फंसा देने की बात कही।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि मामले में जब वह सिंगाही एसओ प्रदीप सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने उलटा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया और कहा था कि वह कौन है और उसने ऐसा विडियो क्यों बनाया? मामले की जांच निघासन सीओ कर रहे थे। एसपी विजय ढुल ने बताया कि मामले में एसओ सिंगाही प्रदीप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि वीडियो में दिख रही एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।