फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amar ujala foundation

क्वारंटीन सेंटर में दी कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी

Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने बाथम वैश्य धर्मशाला में राहत शिविर बनाया है। इसमें गैर राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया जा रहा है। बुधवार को शिविर में क्वारंटीन छह लोगों का स्वास्थ्य कर्मियों ने तापमान चेक कर एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील दी।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पहुंची फरधान सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने क्वारंटीन लोगों का तापमान चेक किया, जिसमें सभी का तापमान सामान्य रहा। इसके बाद टीम ने सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर आधे घंटे पर हाथ साबुन से धुलने, बार-बार आंख, नाक और मुंह को न छूने, शिविर में एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने की नसीहत दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि शिविर में और यहां से जाने के बाद यदि सर्दी, जुकाम, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत लगे तो इसे छिपाएं नहीं, बल्कि नजदीकी सरकार अस्पताल जाकर दिखाएं। इस दौरान तहसील के राजेश कुमार और नगर पालिका के राजकुमार सहित अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed