{"_id":"5ea5b72d8ebc3e90af11baea","slug":"amar-ujala-foundation-lakhimpur-news-bly4039343180","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत की मिसाल बन करा रहे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत की मिसाल बन करा रहे भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में ड्यूटी कर रहे तहसील कर्मचारी इंसानियत की मिसाल बनकर क्वारंटीन किए गए लोगों को भोजन करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी सभी की जांच कर रहे हैं। रविवार को शिविर में क्वारंटीन 43 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सभी सामान्य मिले।
जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन का बाथम वैश्य धर्मशाला में राहत शिविर है, जिसे जिला प्रशासन ने क्वारंटीन शिविर बनाया है। पिछले दिनों दूसरे जिलों से आने वाले 43 लोगों को यहां पर क्वांरटीन किया गया है। इनकी देेखरेख की जिम्मेदारी तहसील कर्मचारी दी गई है जो खाना खिलाने से लेकर उनकी सेवा करने में लगे हैं। उधर फरधान सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी राजीव वर्मा रोजाना शिविर पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। रविवार को परीक्षण के दौरान सभी का तापमान सामान्य मिला। तहसील कर्मचारियों का कहना है कि क्वारंटीन किए गए लोगों को सुबह चाय नाश्ता के साथ दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।