फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amar ujala foundation

राहत शिविर में 31 लोग हैं क्वारंटीन, हुआ चेकअप

Fri, 24 Apr 2020 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर राहत शिविर में लोगों को क्वारंटीन करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बाथम वैश्य धर्मशाला में चल रहे राहत शिविर में शुक्रवार को तीन और लोग क्वारंटीन किए गए, जिससे शुक्रवार को इन लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। सीएचसी फरधान की स्वास्थ्य टीम ने शिविर पहुंचकर सभी का चेकअप किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेेशन का राहत शिविर बाथम वैश्य धर्मशाला में है। जहां पर क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 31 हो गई। इसमें से छत्तीसगढ़ से आए दो लोगों को एलआपी चौकी प्रभारी ने क्वारंटीन किया है। यह दोनो संपूर्णानगर निवासी हैं। शुक्रवार को दोनो छत्तीसगढ़ से बाइक से एलआरपी पहुंचे। दोपहर में सीएचसी फरधान की टीम ने शिविर पहुंचकर सभी का तापमान चेक किया। इस दौरान सभी का तापामान सामान्य मिला। मेडिकल टीम के लोगों ने सभी को 14 दिन तक एहतियात बरतने के निर्देश देते हुए सर्दी जुकाम बुखार आदि होने पर तुरंत जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed