फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aman Kumar won Naveen Chandra Memorial Mini Marathon

अमन कुमार ने जीती नवीन चंद्र स्मृति मिनी मैराथन

Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Aman Kumar won Naveen Chandra Memorial Mini Marathon
पुरस्कार के साथ विजेता खिलाड़ी।
शिवराम ने दूसरा तो गोविंद कुमार ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

पलियाकलां। स्व. नवीन चंद्र गुप्ता स्मृति मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें 12 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मिनी मैराथन में गौतम बुद्ध स्कूल के अमन कुमार ने सभी को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा फांउडेशन की तरफ से रविवार को मिनी मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मिनी मैराथन भीरा रोड स्थित नवीन पेट्रोल पंप से शुरू होते हुए भीरा रोड, स्टेशन रोड, संपूर्णानगर रोड, बाईपास रोड होते हुए वापस पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। इसमें गौतम बुद्ध स्कूल के अमन कुमार प्रथम, गौतम बुद्ध के ही शिवराम कुमार द्वितीय, गुरुकुल एकेडमी के गोविंद कुमार तृतीय, दून स्कूल के दीपक सिंह चतुर्थ रहे। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर के उमेश कुमार और दून स्कूल के ओमकार सिंह ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार यादव के साथ ही प्रायोजक अनूप गुप्ता व नवनीत गुप्ता ने पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरशरण सिंह नागी, अनूप कुमार गुप्ता, निरंजन लाल अग्रवाल, जफर अहमद टीटू, अमित महाजन, फुरकान अंसारी, डॉ. अमित वर्मा, अतुल अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, लोकनाथ तिवारी, डॉ. नवीन सिंह, बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा फाउंडेशन के वरिष्ठ सचिव अमित महाजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed