{"_id":"68e40329026714bbd7077212","slug":"allegations-of-death-of-a-calf-due-to-injection-of-expired-date-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157638-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगने से बछिया की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगने से बछिया की मौत का आरोप
Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पशुपालक ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से बछिया की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
सोमवार को पशुपालक पंकज मिश्र ने अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को दिया। ज्ञापन में बताया कि बीमार बछिया के इलाज के लिए 30 सितंबर को पशु फार्मासिस्ट को बुलाया। उन्होंने इलाज के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। आरोप है कि बछिया को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बछिया की मृत्यु की सही रिपोर्ट आने की संभावना नहीं है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर एडवोकेट संदीप अवस्थी, एडवोकेट सत्यपाल मित्रा, नरेंद्र भारद्वाज, सुभाष मिश्रा, पंकज वर्मा और दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद