फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All three Indians arrested for assaulting a government employee, robbing a car

सरकारी कर्मी से मारपीट, कार लूटने के मामले में तीनों भारतीय गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
All three Indians arrested for assaulting a government employee, robbing a car
पुलिस द्वारा बरामद की गई कार।
पुलिस ने कार बरामद की, हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर कार लूटकर भागे तीनों भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कैलाली जिले के डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि डडेलधुरा जिले के अलीताल गांव पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात लोकेंद्र सिंह भंडारी सोमवार को जिले के पहाड़ी क्षेत्र बुढ़ीतोला में बंधे पाए गए थे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म थे। उन्होंने तीन भारतीयों पर उससे मारपीट कर बांधने व कार लूटकर ले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही चाकू से प्रहार कर पांच हजार रुपये ले जाने की बात भी कही थी।
पुलिस ने निशानदेही के बाद तीनों भारतीय युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की देर शाम को ही पुलिस ने गोदावरी नगर पालिका के शांतिनगर मार्ग से कार बरामद कर ली थी, जबकि तीनों भारतीयों को वहीं सामुदायिक वन से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने अपने नाम भगत सिंह, साहिल वादिलसे, सन्नी जाट निवासी सोनीपत हरियाणा को होना बताया। पुलिस ने उनके पास से 48 सौ रुपये बरामद किए हैं। बताया गया कि तीनों युवक सोनीपत से नेपाल घूमने और काम करने के इरादे से आए थे। महेंद्रनगर से लिफ्ट लेकर कार में चढ़े थे और आगे जाकर लूटपाट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed