{"_id":"610ad5d58ebc3e88d8611ba9","slug":"all-eos-should-rejuvenate-the-schools-in-the-city-area-dm-lakhimpur-news-bly455291316","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ईओ कराएं नगर क्षेत्र के स्कूलों का कायाकल्प : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ईओ कराएं नगर क्षेत्र के स्कूलों का कायाकल्प : डीएम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैैठक में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को अपने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प से फेसवार चयन कर उनकी सूरत संवारने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों के निरीक्षण, सपोर्टिव सुपर विजन, शिक्षा के लिए डिजिटल पहल, मानव संपदा, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तिकरण की स्थिति, विद्यालयों का संविलियन, मध्याह्न भोजन योजना सहित समग्र शिक्षा अभियान में वित्तीय प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर बिंदुवार जानकारी दी। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के सभी कार्मिकों का मानव संपदा पोर्टल से जोड़कर उनकी सर्विस बुक को ऑनलाइन किया जा रहा है। सभी प्रकार के अवकाश आवेदन एवं स्वीकृत करने की व्यवस्था ऑनलाइन है। उन्होंने शिक्षामित्र आईटी-आरटी व अनुदेशक के मानदेय भुगतान पर जानकारी दी। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, पीडी केके पांडेय, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, सभी अधिशासी अधिकारी, बीईओ मौजूद रहे।