फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All Amarnath Yatris who went to see Barfani Baba are safe

बर्फानी बाबा के दर्शन करने गए सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित

Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
All Amarnath Yatris who went to see Barfani Baba are safe
जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों ने अपने प‌र परिवारों को भेजी अपनी कुशलता की तस्वीरें।
09एलकेएच 12, 13, 14
विज्ञापन

लीड
बर्फानी बाबा के दर्शन करने गए
सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित
अमरनाथ में बादल फटने की घटना से परिजन हैं चिंतित
- टीवी से जान रहे वहां के हालात, फोन से ले रहे हालचाल
- चार दलों में जिले से गए हैं कुल 176 अमरनाथ यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले से गए सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित हैं। उनके परिजन अमरनाथ में आई दैवीय आपदा को लेकर काफी चिंतित हैं। परिजन टेलीविजन पर वहां के हालात देख रहे हैं। वह फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं। वहीं अमरनाथ यात्री फोटो भेजकर कॉल करके और व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर परिजन को स्वयं के सुरक्षित होने के प्रति आश्वस्त कर रहे हैं। जिले के चार जत्थों में इस समय 176 लोग अमरनाथ यात्रा पर हैं।
जिला प्रशासन भी विभिन्न जगहों से गए यात्रियों की सूचनाएं जुटा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अब तक खीरी जिले के किसी भी यात्री के खतरनाक स्थिति में फंसे होने की जानकारी नहीं है। जिले के सभी यात्री सुरक्षित हैं। उधर, परिवार के लोग लगातार अपनी नजरें टीवी स्क्रीन पर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गोला से 6 जुलाई को अनूप जलोटा की अगुवाई में 60 सदस्यीय जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। इसमें मोहित कनौजिया, रामानंद गुप्ता, शिवम गुप्ता, गुड्डू तेली, बड़े हलवाई, मिथलेश यादव, रमाकांत वर्मा, कपिल राजपूत, विनोद गुप्ता, अभिषेक सक्सेना, राम कुमार पान वाले, भास्कर, निलेश सिंह, अंकित गुप्ता, शोभित, लखीमपुर से, परमजीत सिंह, संपूर्णानगर से राम भरोसे अनुपम, अर्विन यादव, महेश दुआ, रमेश चौहान, मैगलगंज से, संतोष गुप्ता, मानिशानन्द, विनोद, जयराखन और सीतापुर से प्रवीण गुप्ता शामिल थे। अमरनाथ में आई दैवीय आपदा के समय यह जत्था जम्मू के वैष्णो धाम में सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्री अनिल जलोटा ने बताया कि श्री शिव सेवक दिल्ली भंडारा पोशपत्री शाखा लखीमपुर की अगुवाई में जिले से चार जत्थे आए हैं। चारों में 176 अमरनाथ यात्री हैं। सभी सुरक्षित हैं। चार में से तीन जत्थे दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे हैं। अनिल जलोटा ने बताया कि अमरनाथ में आई दैवीय आपदा के समय उनका दल जम्मू के वैष्णो धाम में था। नौ जुलाई को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद उनका जत्था रात में अमरनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। अन्य जो जत्थे वापस लौट रहे हैं उनसे भी बात हो गई है, सभी सुरक्षित हैं। परिजन से भी बात हो रही है चिंता की कोई बात नहीं। हालांकि परिजन चिंतित है।
पलिया से अमरनाथ गए सभी यात्री
सुरक्षित, प्रशासन ने भी की पुष्टि
पलियाकलां। अमरनाथ हादसे के बाद प्रशासन ने भी पलिया से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। तीन जुलाई को पलिया से गए 34 यात्रियों के जत्थे में महिला-पुरुष शामिल हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन को गए यात्रियों के परिजन ने बताया कि सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद शनिवार को सकुशल जम्मू पहुंच चुके हैं। इस बारे में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्या ने बताया कि पलिया तहसील के सभी लेखपालों को उनके क्षेत्रों से अमरनाथ जाने वालों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पलिया से जो 34 यात्रियों का जत्था अमरनाथ गया था वह सभी लोग सुरक्षित हैं और रविवार की शाम तक अपने घरों को आ जाएंगे। संवाद
09 एलकेएच 402
संपूर्णानगर के तीन लोग आर्मी कैंप के लिए हुए रवाना
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र से तीन लोग छह जुलाई को गोला से बस द्वारा अमरनाथ गए थे। अमरनाथ में होने वाली घटना पर उनसे वार्ता की तो उन्होंने बताया कि अभी वह सभी जम्मू में हैं। शनिवार की शाम चार बजे आर्मी कैंप के लिए रवाना हुए हैं।
टीचर्स कॉलोनी निवासी अमरनाथ, रामभरोसे, अरविंद यादव आदि ने बताया कि गोला की संस्था शिवसेवक दिल्ली के तत्वाधान में करीब 50 लोगों का जत्था अमरनाथ गया था। वहां, फिलहाल सभी जम्मू के एक होटल में रुके थे, जिसके बाद आर्मी कैंप के लिए रवाना हुए हैं। संवाद

09एलकेएच 15
बाल-बाल बचा मोहम्मदी से
अमरनाथ यात्रा पर गया जत्था
मोहम्मदी। क्षेत्र से 55 सदस्यों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए तीन जुलाई को रवाना हुआ था। वहां बादल फटने की घटना से सभी दहशत में हैं।
जत्थे के संयोजक प्रवीन गुप्ता टेनी ने फोन पर बताया कि अभी हमारा जत्था बस से जम्मू पहुंचने वाला है। उन्होंने बताया कि बादल फटने की घटना से ठीक आधा घंटे पहले उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे और लौटने लगे थे। तभी यह सूचना मिली। उस वक्त हमारे साथी मोहित बाजपेई, रोमित गुप्ता सहित कुछ अन्य पीछे छूट गए थे। उस वक्त उनका फोन भी नहीं लग रहा था, हालांकि थोड़ी देर बाद उन लोगों ने हमें ज्वॉइन कर लिया तो जान में जान आई। हम सभी सुरक्षित हैं। सेना सभी यात्रियों की मदद कर रही है। संवाद

जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों ने अपने पर परिवारों को भेजी अपनी कुशलता की तस्वीरें।

जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों ने अपने पर परिवारों को भेजी अपनी कुशलता की तस्वीरें।

जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों ने अपने पर परिवारों को भेजी अपनी कुशलता की तस्वीरें।

जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों ने अपने पर परिवारों को भेजी अपनी कुशलता की तस्वीरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed