फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert in Dudhwa Tiger Reserve in view of the possibility of hunting

Lakhimpur Kheri News: शिकार की आशंका के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट

Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Alert in Dudhwa Tiger Reserve in view of the possibility of hunting
बांकेगंज। उत्तराखंड में तस्करों का गिरोह पकड़े जाने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में खासतौर से निगरानी बढ़ा दी गई है। जंगल के आसपास तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वालों और खानाबदोश की जिंदगी बिताने वालों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड में वन्यजीव अंग तस्करों का एक बड़ा गिरोह पकड़ा गया है। इनके कब्जे से बाघ की एक खाल और हड्डियां बरामद हुई हैं। इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगल के आसपास तंबू लगाकर रहने वाले घुमंतू लोगों पर खास नजर रखी जाय। यह लोग शिकार जैसी घटनाओं में संलिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

एफडी के निर्देश पर पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के वन कर्मियों ने रविवार से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जंगल के आसपास अस्थायी रूप से तंबू डालकर रहने वाले बंजारों, घुमंतू लोगों और लोहे के औजार बनाकर बेचने वाले लोगों की छानबीन की जा रही है। साथ ही आसपास गांवों में रहने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed