फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   akhilesh yadav targets bjp government over inspector molested woman in lakhimpur kheri

दरोगा ने महिला से की छेड़खानी: रिपोर्ट लिखाने के लिए विधायक को देना पड़ा धरना, अखिलेश बोले- भाजपा नारी विरोधी

Sun, 31 Mar 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गैर जनपद के भाजपा सांसद की रिश्तेदार महिला से दरोगा ने छेड़खानी और अभद्रता की। इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp government over inspector molested woman in lakhimpur kheri
थाने में समर्थकों के साथ धरने पर बैठे विधायक, सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में गैर जनपद के भाजपा सांसद की रिश्तेदार महिला से दरोगा अभय मिश्रा ने नशे में छेड़खानी की। महिला के आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को देर रात जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक समेत तमाम नेता धरने पर बैठ गए। तब जाकर दरोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अब इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


एक्स पर लिखा- भाजपा नारी विरोधी
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'उप्र के लखीमपुर में भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा भाजपा सांसद के परिवार की एक नारी के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। इससे नाराज होकर विधायक धरने पर बैठ गए, जिससे इस मामले की गंभीरता समझी जा सकती है।' उन्होंने आगे लिखा, भाजपा नारी विरोधी है, जिसके हाथरस की बेटी, मणिपुर से लेकर पहलवान बहनों के साथ की गयी निर्लज्जता व कानपुर देहात की मां-बेटी को जिंदा जलाए जाने जैसे अनगिनत दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण हैं।

विज्ञापन

यह था मामला 
नारकोटिक्स सेल के प्रभारी दरोगा अभय मिश्रा पीड़िता के ही मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात नशे में धुत होकर दरोगा ने मकान मालकिन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो दरोगा जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद करीब देर रात 10.30 बजे पीड़ित परिवार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस मामले को दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। 

सांसद की रिश्तेदार के साथ छेड़खानी, अभद्रता का मामला संज्ञान में आने पर सदर विधायक योगेश वर्मा समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और दरोगा का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब छह घंटे तक चले बवाल के बाद कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दरोगा, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निलंबन की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

इन धाराओं में केस
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात उनके घर होली मिलने के लिए मेहमान आए थे। तभी किराये पर रह रहे दरोगा अभय मिश्रा नशे में धुत होकर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। दरोगा की पत्नी और बेटी ने भी मारपीट में साथ दिया। दरोगा ने हाथ पकड़कर खींच लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा का मेडिकल कराते हुए धारा 323, 354 ख, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दरोगा की पत्नी व बेटी के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed