फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   akhilesh yadav lok jagaran yatra begins from lakhimpur kheri

अखिलेश यादव की ‘लोक जागरण यात्रा’: खीरी से चुनावी अभियान की शुरुआत, जातीय जनगणना का उठाया मुद्दा

Tue, 06 Jun 2023 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 04:19 PM IST
सार

Akhilesh Yadav Lok Jagran Yatra : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने यात्रा की शुरुआत लखीमपुर खीरी से की है। 

विज्ञापन
akhilesh yadav lok jagaran yatra begins from lakhimpur kheri
अखिलेश यादव ने शुरू की लोक जागरण यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) तैयारियों में जुट गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत लखीमपुर खीरी से हो गई है। देवकली में हुए सपा के प्रशिक्षण शिविर के बाद अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा का आगाज किया। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए लखीमपुर खीरी को चुना है। सोमवार को खीरी पहुंचे अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर आगे की रणनीति तय की। दुधवा में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को अखिलेश यादव देवकली में सपा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। इस कार्यक्रम में जिलेभर के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh yadav lok jagaran yatra begins from lakhimpur kheri
सपा के प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

सपा मुखिया ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि निजीकरण जितना बढ़ाया जाएगा तो हमारे आपके अधिकार छीन जाएंगे। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिना आंकड़ों के भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा कर रही है। कहा कि डीजल, पेट्रोल, सिलिंडर, आटा आदि की कीमत बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर हैं।

बालासोर हादसे पर बोले अखिलेश: ओडिशा में भिड़ गए ट्रिपल इंजन, कितनों की जान गई, सरकार के पास आंकड़ा नहीं

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। कहा कि सपा सबको बताएगी कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो गढ़ है वो समाजवादियों का गढ़ दोबारा बने। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की। 

हर लोकसभा सीट पर निकाली जाएगी यात्रा 

लोकसभा चुनाव से पहले सपा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। यह यात्रा हर लोकसभा सीट पर प्रशिक्षण शिविर के बाद निकाली जाएगी। माना जा रहा है कि सामाजिक न्याय और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर निकाली जा रही लोक जागरण यात्रा के जरिए सपा ने दलित और पिछड़ों को साधने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed